एसडीओ ने की धनकुड़िया तालाब मामले की जांच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

जांच करते एसडीओ संजय पांडेय व साथ में निदेशक अरूण कुमार एक्का माछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में दो साल से चल रहा है विवाद दोनों पक्षों पर मछली पकड़ने से लगायी रोक मेहरमा : एसडीओ संजय कुमार पांडेय ने बुधवार को धनकुड़िया पंचायत में विवादित धनकुड़िया तालाब मामले की जांच की. बता दें […]
विज्ञापन
जांच करते एसडीओ संजय पांडेय व साथ में निदेशक अरूण कुमार एक्का
माछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में दो साल से चल रहा है विवाद
दोनों पक्षों पर मछली पकड़ने से लगायी रोक
मेहरमा : एसडीओ संजय कुमार पांडेय ने बुधवार को धनकुड़िया पंचायत में विवादित धनकुड़िया तालाब मामले की जांच की.
बता दें कि दो साल पहले धनकुड़िया तालाब की बंदोबस्ती मत्स्य विभाग के मंत्री व पूर्व सचिव ने पंचायत के ही दो व्यक्तियों को भेज दिया था. इस कारण दोनों व्यक्ति में तालाब को लेकर विवाद होने लगा. दो साल से इस तालाब में मछली पकड़ने को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है. 10 दिन पूर्व पुन: मामला एसडीओ के पास पहुंचा. एसडीओ ने दोनों पक्षों को तालाब से मछली पकड़ने पर रोक लगा दी. बताया कि जब तक मामले की पूरी जांच नहीं हो
जाती दोनों पक्षों में से कोई भी तालाब से मछली नहीं पकड़ सकता है. मामले में जिला से आये अरूण कुमार एक्का व एसडीओ ने जांच की. स्थल पर ही दोनों पक्षों का कागज लेकर बताया कि इसके लिए वरीय पदाधिकारी से दिशा निर्देश लेकर मछली पकड़ने का अनुमति दी जायेगी. मौके पर बीडीओ देवदास दत्ता मौजूद थे.
खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार में चांदी का सिक्का
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




