हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति नियमावली में सुधार की मांग

Published at :12 Jan 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति  नियमावली में सुधार की मांग

गोड्डा : बीएड डिग्रीधारी छात्र-छात्राओं ने स्थानीय विधायक अमित मंडल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उच्च विद्यालय शिक्षक नियुक्ति में गैर अनुसूचित जिले के नियुक्ति निमयावली सुधार करने का अनुरोध सरकार से करने को कहा. पत्र मे उल्लेख किया है कि ऐसे नियुक्ति नियमावली में अन्य अनुसूचित 11 जिले के लिए नियमावली में […]

विज्ञापन

गोड्डा : बीएड डिग्रीधारी छात्र-छात्राओं ने स्थानीय विधायक अमित मंडल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उच्च विद्यालय शिक्षक नियुक्ति में गैर अनुसूचित जिले के नियुक्ति निमयावली सुधार करने का अनुरोध सरकार से करने को कहा. पत्र मे उल्लेख किया है कि ऐसे नियुक्ति नियमावली में अन्य अनुसूचित 11 जिले के लिए नियमावली में दूसरे राज्यों के आवेदकों को सामान्य वर्ग में सामान्य वर्ग रूप से अधिकार दिया गया है. विज्ञापन में भारत के नागरिक लिखा गया है. किसी भी राज्य के आवेदक नियुक्ति प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. जबकि झारखंड राज्य में ही विज्ञापन से ज्यादा आवेदक योग्यताधारी है.

इस तरह की नियमावली से गोड्डा जिला सहित राज्य के अन्य अनुसूचित जिला के छात्र छात्राओं को नुकसान उठाना पड़ेगा. विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि झारखंड के सामान्य अन्य योग्यताधारी को अधिक से अधिक लाभ के लिए निकाले गये नियुक्ति विज्ञापन को राज्य स्तरीय करते हुए उच्च विद्यालय शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया जाय तथा ऑपन टू ऑल पर रोक लगाते हुए नये सिरे से विज्ञापन प्रकाशित किया जाय. दूसरे राज्य के आवेदकों के लिए मात्र पांच प्रतिशत सीट सुरक्षित किया जाय ताकि यहां के बेरोजगारों को नियुक्ति का लाभ मिल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola