सदर अस्पताल में और दो शव का हुआ पोस्टमार्टम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2017 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

एंबुलेंस पर रखा गया शव. गोड्डा : इसीएल की राजमहल कोल माइंस के मलबा से रविवार को मिले दो शव का भी पोस्टमार्टम गठित मेडिकल टीम ने किया. ये शव संजीत विश्वकर्मा व लड्डू यादव के थे. टीम में मुख्य तौर पर डॉ डीके चौधरी, डॉ टीएस झा, डॉ एम टेकरीवाल, डॉ अरविंद कुमार, डॉ […]
विज्ञापन
एंबुलेंस पर रखा गया शव.
गोड्डा : इसीएल की राजमहल कोल माइंस के मलबा से रविवार को मिले दो शव का भी पोस्टमार्टम गठित मेडिकल टीम ने किया. ये शव संजीत विश्वकर्मा व लड्डू यादव के थे. टीम में मुख्य तौर पर डॉ डीके चौधरी, डॉ टीएस झा, डॉ एम टेकरीवाल, डॉ अरविंद कुमार, डॉ सीएल वैद्य आदि है. टीम के नोडल पदाधिकारी एसीएमओ डॉ बनदेवी झा हैं.
शवों को ले जाने में कम पड़ गयी एंबुलेंस
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को ले जाने के लिए एंबुलेंस तक कम पड़ गयी है. सभी प्राइवेट एंबुलेंस से परिजन शव को ले जा रहे हैं. मृतकों के घर यूपी, बिहार, झारखंड में दूर दराज जिले में है. शवों को लेकर गयी एंबुलेंस अभी तक वापस नहीं आयी है. इस कारण एंबुलेंस की कमी का सामना परिजनों को करना पड़ रहा है.
क्षत-विक्षत शव से निकल रही दुर्गंध
कोल माइंस में तीन चार दिनों तक मलबा में शव के दबे रहने व क्षत विक्षत होने से दुर्गंध निकल रही है. परिजन बर्फ की सिल्ली ताबूत में डाल कर शवों को ताबूत में सील कर ले जा रहे हैं.
”गठित टीम ने दो और शव का पोस्टमार्टम किया. अब तक कुल 18 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है.
-डॉ बनदेवी झा, एसीएमओ, गोड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




