नौ घंटे तक गायब रही बिजली, लोग परेशान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा-महगामा 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन साल के पहले दिन का मजा किरकिरा गोड्डा : साल के पहले दिन गोड्डा-महगामा 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गया. लाइन ब्रेकडाउन होने से पहले दिन नौ घंटे तक बिजली गुल रही. जिला मुख्यालय सहित गोड्डा ग्रामीण, सुंदरपहाड़ी, पोड़ैयाहाट आदि प्रखंड में बिजली गायब रही. सुबह तीन बजे से ही […]
विज्ञापन
गोड्डा-महगामा 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन
साल के पहले दिन का मजा किरकिरा
गोड्डा : साल के पहले दिन गोड्डा-महगामा 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गया. लाइन ब्रेकडाउन होने से पहले दिन नौ घंटे तक बिजली गुल रही. जिला मुख्यालय सहित गोड्डा ग्रामीण, सुंदरपहाड़ी, पोड़ैयाहाट आदि प्रखंड में बिजली गायब रही. सुबह तीन बजे से ही लाइन ब्रेकडाउन हो गया था. महगामा ग्रिड से गोड्डा सब स्टेशन को लाइन के ब्रेकडाउन की जानकारी मिली. घने कोहरे के बीच लाइन की मरम्मत करने में कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी. खराबी महगामा-पथरगामा के बीच आयी थी. साल के पहले दिन ही बिजली की जर्जर हालत ने नये साल का मजा किरकिरा कर दिया. बिजली गुल होने के कारण पानी आदि की समस्या भी उत्पन्न हो गयी. लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा.
ब्रेकडाउन बनी मुसीबत
ब्रेकडाउन होने से आये दिन परेशानी हो रही है. घंटों बिजली गायब रहती है. शहरवासी मुख्य रूप से इस कुव्यवस्था का शिकार हो रहे हैं. देखने वाला कोई नहीं है. हर दिन इस परेशानी से लोगों को जूझना पड़ रहा है.
33 केवी मे फॉल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हो गयी थी. मरम्मत के बाद दोपहर में बिजली की आपूर्ति की गयी.
-गोपाल प्रसाद वर्णवाल, कार्यपालक अभियंता, गोड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




