ओसीपी के पास दिन भर धरना पर डटी रही कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Published at :31 Dec 2016 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
ओसीपी के पास दिन भर धरना पर डटी रही कांग्रेस जिलाध्यक्ष

खदान में हुई मौत मामले की नहीं करने दी जायेगी लीपापोती गोड्डा : इसीएल की राजमहल परियोजना के ललमटिया खदान धंसने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से ओसीपी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. इसक नेतृत्व जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि इसीएल व कंपनी की लापरवाही के कारण इस […]

विज्ञापन
खदान में हुई मौत मामले की नहीं करने दी जायेगी लीपापोती
गोड्डा : इसीएल की राजमहल परियोजना के ललमटिया खदान धंसने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से ओसीपी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. इसक नेतृत्व जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि इसीएल व कंपनी की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना हुई है. इस मामले में किसी को भी लिपापोती करने नहीं दी जायेगी. मामले में दोषी एक एक लोग पर पूरी तरह से कार्रवाई होने तक कांग्रेस चूप नहीं बैठेगी. दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जायेगी. इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने घटना की तीव्र निंदा की है.
बड़ी लापरवाही से हुई घटना : इधर, माकपा नेता डॉ राधेश्याम चौधरी ने कहा कि कोल माइंस में बड़ी लापरवाही से दुर्घटना हुई है. दरार होने की जानकारी पूर्व से ही इसीएल व कंपनी के अधिकारी को थी.
इसके बाद भी जबरन कंपनी के मजदूरों से कार्य कराया. मारे गये मजदूरों के परिजन को 20-20 लाख का मुआवजा व आश्रितों को एक एक नौकरी के अलावा सीबीआई जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं.
राजद महिला प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग : इधर राजद प्रदेश संगठन महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष पूनम झा गुड्डी ने कहा कि इस घटना में कंपनी जितना दोषी है उससे कहीं अधिक दोषी इसीएल प्रबंधन है. मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग के अलावा मृतकों के आश्रितों को बीस-बीस लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की मांग करते हैं.
मामले में हो उच्च स्तरीय जांच : पोड़ैयाहाट पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने कहा कि बहुत बड़ी घटना है. इस घटना के मामले में इसीएल प्रबंधन व कंपनी के पदाधिकारी पूर्ण रूपेण दोषी हैं. दोषियों को क ड़ी सजा मिले तथा इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं.
भामस के पदाधिकारी धनंजय पांडेय ने किया दौरा : शुक्रवार को कोल माइंस घटना स्थल पर भास के पदाधिकारी धनंजय पांडेय, अंगद उपाध्याय ने भी दौरा किया. दौरान भामस नेतओं ने घटना की क ड़ी निंदा करते हुए कहा कि मामला काफी गंभीर है. एक बड़ी चूक से इस तरह का हादसा हुआ है. पूरे मामले की जांच पड़ताल कर सभी दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं.
झामुमो जिलाध्यक्ष ने मृतक के सहकर्मियों का बंधाया ढांढस : इधर, शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोरचा के जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने कोल माइंस के घटना स्थल तक पहुंचकर मृतक कर्मचारी के सहकर्मियों को ढांढ़स बांधने का काम किया. श्री मंडल ने कर्मचारियों से घटना की पूरी जानकारी ली है. उन्होंने बताया कि पूरी घटना की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी जा रही है.
किसने क्या कहा
घटना जानबूझ कर की गयी है. परियोजना प्रबंधन ने पूरी तरह से लापरवाही बरती है. पहले भी परियोजना को जानकारी थी फिर काम को किस परिस्थिति में चालू किया. बगैर बेंच कटिंग के कोयले की निकासी कैसे की जा रही थी. जीएम प्रमोद कुमार के अलावा महालक्ष्मी कंपनी के पदाधिकारी पर मामला दर्ज हो. सरकार को भी मामले की पूरी रिर्पोट देकर परियोजना के खिलाफ कार्रवायी की मांग करेंगे”
– अशोक भगत, विधायक, महगामा
घटना काफी संवेदनशील है. इस मामले में सरकार ही पूरी तरह से दोषी है. कोयले की कटायी के लिये परियोजना की ओर से किस आधार पर काम करने दिया गया. पहले किस आधार पर कंपनी को काम करने के लिये एनओसी दी गयी इस बात की जांच सरकार की ओर से होनी चाहिये . शनिवार को जेवीएम का एक प्रतिनिधि मंडल खादान क्षेत्र जाकर मामले की जानकारी लेंगे.”
– प्रदीप यादव , विधायक पोड़ैयाहाट
घटना हृदय विदारक है. इतनी बड़ी घटना हुई. इसके बावजूद राहतकार्य में पूरी लचरता दिखायी गयी. 20 घंटे के बाद रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया. मुरदों के लिये कफन तथा ढोने के लिये स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है. जबकि यहां सैकड़ों की संख्या में वाहन आदि की व्यवस्था इसीएल करता है . इस मामले में प्रबंधन से लेकर सभी वरीय पदाधिकारी पर हत्या का मामला दर्ज हो.
– राजेश मंडल, झामुमो जिलाध्यक्ष
मृतकों के प्रति संवेदना है. कोल इंडिया सभी मृत लोगों के परिवार को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा के साथ दोषियों पर कार्रवायी हो . पूर्व में भी प्रबंधन को इस मामले पर पहले भी चेताया था ”
– फुरकान अंसारी , पूर्व सांसद गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola