गोड्डा में अडाणी पावर प्लांट गरीबों के हित में नहीं

झामुमो जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा भाजपा सरकार के दो वर्ष में झारखंड का हो गया विनाश गोड्डा : ला झामुमो कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने अायोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में झारखंड विनाश की ओर है. स्थिति बेहद भयावह है. […]
झामुमो जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा
भाजपा सरकार के दो वर्ष में झारखंड का हो गया विनाश
गोड्डा : ला झामुमो कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने अायोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में झारखंड विनाश की ओर है. स्थिति बेहद भयावह है. राज्य में अपहरण, हत्या, लूट के साथ दुष्कर्म की कई घटनाएं हुई है.
सरकार ने गलत स्थानीयता नीति लागू एवं एसपीटी व सीएनटी एक्ट में संशोधन कर आदिवासी मूलवासी का बरबाद करने का काम किया है. भाजपा ने गोड्डा में अडाणी पावर प्लांट ला कर गरीब लोगों के अधिकार को छीन लिया है. पिछले दिनों मोतिया व बक्सरा में अडाणी की ओर से फरजी जन सुनवाई की गयी है. गोड्डा में अडाणी पावर प्लांट गरीबों के हित में नहीं है. पावर प्लांट को किसी भी सूरत में लगने नहीं दिया जायेगा. आगे उन्होंने कहा कि जिले के हर विभाग में बहाली के नाम पर रिश्वतखोरी चल रही है.
शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है. स्थानांतरण व बहाली के नाम पर सर्व शिक्षा अभियान व स्वास्थ्य विभाग में लूट की छूट मची हुई है. अभी तक ग्राम पंचायत मुखिया को पूर्ण अधिकार से वंचित रखा गया है. पोषण सखी की समस्या पर प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गयी. झामुमो कहता है कि पिछले दो वर्ष के रघुवर सरकार कार्यकाल में गोड्डा जिला में जंगल राज स्थापित हो गया है. सीएनटी-एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़, स्थानीय नीति को लागू करने व अडाणी पावर प्लांट के मामले को लेकर झामुमो चरणबद्ध आंदोलन करेगा. इसअ वसर पर मुजीव उर रहमान, बाबूजी किस्कू, पंचू भगत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




