बालो की रिहाई की मांग पर थाने का किया घेराव

Published at :27 Dec 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
बालो की रिहाई की मांग पर थाने का किया घेराव

गहमा-गहमी. साइबर क्राइम के आरोपित की गिरफ्तारी के विरोध में उतरे सैकड़ों लोग, पुलिस के खिलाफ छेड़ा आंदोलन ओराेपित की मां व बहन की गिरफ्तारी पर भड़के थे लोग विद्यासागर : जैसे-जैसे मामला गरम होने लगा कि डुमरिया गांव के ग्रामीण एकजुट होकर बालो मंडल को रिहा करने की मांग को लेकर करमाटांड़ थाना को […]

विज्ञापन

गहमा-गहमी. साइबर क्राइम के आरोपित की गिरफ्तारी के विरोध में उतरे सैकड़ों लोग, पुलिस के खिलाफ छेड़ा आंदोलन

ओराेपित की मां व बहन की गिरफ्तारी पर भड़के थे लोग
विद्यासागर : जैसे-जैसे मामला गरम होने लगा कि डुमरिया गांव के ग्रामीण एकजुट होकर बालो मंडल को रिहा करने की मांग को लेकर करमाटांड़ थाना को घेर लिया. करीब छह घंटे तक थाने काे घेरे रखा. काफी संख्या में लोग डुगडुगी बजाते हुए बालो मंडल को छोड़ने की मांग करने लगे. आक्रोशित लोग एक ही बात कह रहे थे कि महिलाओं के साथ पुलिस अत्याचार कर रही है. जिसमें बगैर अभिभावक के ही लड़की को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाना लाना सही नहीं है. लोगों का मानना था कि पुलिस ने गलत कार्य किया है. इससे पूर्व भी बालो मंडल को साइबर क्राइम के नाम पर गिरफ्तार कर चुकी है. लोगों का कहना था कि उनके बेटे को पुलिस गिरफ्तार करें न कि किसी के माता-पिता व बहन को. उक्त मामले को लेकर देर समय तक थाने के बीच गरमा गरमी चलती रही.
बरामद मोबाइल की जांच में जुटी पुलिस, घेराव के बाद आइआरबी, दुमका, देवघर व जामताड़ा की पुलिस कर रही कैंप
थाने का घेराव करते लोग, घेराव करने पहुंचे लोगों को समझाती पुलिस व गांव के दौरान ग्रामीणों से वार्ता करते पुलिस पदाधिकारी. फोटो । प्रभातखबर
एसडीपीओ ने की ग्रामीणों से वार्ता
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, इंस्पेक्टर बाल्मिकी सिंह, जामताड़ा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह, नारायणपुर थाना सुरेंद्र सिंह, बीडीओ प्रभाकर मिर्धा पहुंचे. भीड़ की अगुवाई कर रहे महेंद्र मंडल, प्रकाश मंडल, शालीग्राम मंडल, रामदेव मंडल, दूबराज राय, रामप्रसाद मंडल व बलराम मंडल के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने वार्ता की. अधिकारियों ने कहा : पुलिस जनता के साथ है. पुलिस कदापि जनता के साथ गलत नहीं करेगी. हालांकि पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार करने के बारे में बताया कि पुलिस के कार्य में महिलाएं बाधा डालते हुए पुलिस बल के साथ मारपीट करने को उतारु हो गयी थी. इसी कारण दोनों महिला को गिरफ्तार किया गया. वार्ता में सभी लोगों को समझाते हुए कहा कि पुलिस जब्त मोबाइल का जांच कर रही है. अगर कुछ नहीं मिलता है तो बालो मंडल को छोड़ दिया जायेगा.वहीं दूसरी ओर नागरिक मंच करमाटांड़ का एक शिष्टमंडल लक्ष्मण मंडल, प्रकाश मंडल, अर्जुन मंडल की अगुवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी करमाटांड़ से मुलाकात कर 27 दिसंबर को करमाटांड़ बंद करने संबंधित आवेदन दिया गया है.
मां-बेटी पर मामला दर्ज : पुलिस ने दोनों महिला के उपर धारा 353 तहत सरकारी काम में बाधा डालने के मामले भी दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस द्वारा साईबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार बालो मंडल के खिलाफ थाना कांड संख्या 177/16 दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है. वहीं मामले को लेकर मौके पर आईआरबी झिलुआ के जवान, दुमका एवं देवघर तथा जामताड़ा के पुलिस बल कैंप कर रही है.
पुलिस के तरफ से तीन मामला दर्ज
प्रथम मामला थाना कांड संख्या 177/16 दर्ज है, जिसमें अभियुक्त बालो मंडल, पुत्र पंकज मंडल व उमेश मंडल को अभियुक्त बनाया गया है. वहीं दूसरा मामला कांड संख्या 178/16 में छापामारी के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की तथा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दो महिला पर मामला दर्ज किया है. तीसरा कांड संख्या में 179/16 में मां-बेटी को जबरन छुड़ाने मामले में कुल 12 नामजद जिसमें प्रकाश मंडल, महेंद्र मंडल सहित अन्य शामिल हैं. साथ ही 30 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज की गयी है. बता दें कि इस घटना में करमाटांड़ थाना प्रभारी एवं महिला कॉन्टेबल घायल हो गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola