सड़क दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त

मिहिजाम : नगर के मेन रोड पर सोमवार संध्या टाटा इंडिका एवं सेवेलेरेट क्रुज कार की आपसी भिंडत हो गई. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. जबकि दोनों कार के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद मुख्य सड़क पर जाम के हालात पैदा हो गए. घटना के बाबत बताया गया है […]
मिहिजाम : नगर के मेन रोड पर सोमवार संध्या टाटा इंडिका एवं सेवेलेरेट क्रुज कार की आपसी भिंडत हो गई. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. जबकि दोनों कार के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद मुख्य सड़क पर जाम के हालात पैदा हो गए. घटना के बाबत बताया गया है कि डब्लयुबी 02सी 5449 नम्बर की टाटा इंडिका
कार से करमाटांड़ निवासी अभियंता काशीनाथ चक्रवर्ती अपने परिजनो के साथ बर्द्धवान से लौट रहे थे. मिहिजाम बाजार में सामने से आ रही डब्लयुबी 06सी 7155 नम्बर की सेवेलेरट कु्र ज कार के चालक ने टाटा इंडिका में जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे दोनों वाहनों का नुकसान पहुंचा है. सेवेलेरेट क्रूज के सामने हिस्से के एक्सल टूट जाने के कारण पुलिस को वाहन जेसीबी मशीन से वाहन को टोचन कर थाने ले आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




