वाजपेयी के व्यक्तित्व से सीख लें युवा : अशोक

Published at :26 Dec 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
वाजपेयी के व्यक्तित्व से सीख लें युवा : अशोक

सुशासन दिवस. भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काट व लड्डू बांटकर मनाया वाजपेयी का जन्म दिन विभिन्न प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी का 92वां जन्म दिन हर्ष व उल्लास के साथ मनाया. इस दौरान पूर्व विधायक समेत वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालकर उन्हें विकास पुरुष बताते उनके नक्शेकदम पर चलने का आह्वान किया. […]

विज्ञापन

सुशासन दिवस. भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काट व लड्डू बांटकर मनाया वाजपेयी का जन्म दिन

विभिन्न प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी का 92वां जन्म दिन हर्ष व उल्लास के साथ मनाया. इस दौरान पूर्व विधायक समेत वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालकर उन्हें विकास पुरुष बताते उनके नक्शेकदम पर चलने का आह्वान किया.
गोड्डा : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया. वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था. उन्‍होंने न केवल एक बेहतरीन नेता बल्कि एक अच्‍छे कवि के रूप में भी नाम कमाया और एक शानदार वक्ता के रूप में लोगों के दिल जीते. वक्ताओं ने वाजपेयी के व्यक्तिगत जीवनी पर प्रकाश डालते उनके रास्ते पर चलने का आह्वान किया. महगामा प्रतिनिधि के अनुसार दक्षिणी पंचायत भवन में प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी का जन्म दिन मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काट व उनकी तसवीर के आगे लड्डू रखकर जन्म दिन मनाया.
वहीं इस अवसर पर पंडित दीनदयाल व श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तसवीर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्म दिन की बधाई दी. महगामा विधायक अशोक भगत ने कहा कि वाजपेयी के व्यक्तित्व से आज के नेताओं व युवाओं को सीख लेने की जरूरत है. सरकार ने दो वर्ष में जो काम किया है. वह पूर्व की सरकारों से बेहतर है.चाहे वह स्थानीय नीति की बात हो अथवा सीएनटी एसपीटी एक्ट मे संशोधन हो. हर विभाग में सुधार करने का काम किया है. कहा कि कहीं भी गरीब मजदूरों को बायोमीट्रिक सिस्टम से अनाज जविप्र के तहत दिया जा रहा है. इस सिस्टम से कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जायेगा. मौके पर भाजपा के मुरारी चौबे, आशुतोष चक्रवर्ती, पूर्व युवा मोरचा के नंदकिशोर ठाकुर, उषा जायसवाल, मिहिर महतो आदि थे.
पोड़ैयाहाट प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड के बांझी पंचायत में कार्यकर्ताओं ने केक काट व मिठाई बांटकर जन्म दिन मनाया. पूर्व विधायक प्रशांत कुमार व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र नाथ सिंह ने वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डालते उनके नक्शेकदम पर चलने का संकल्प दोहराया. साथ ही कहा कि रघुवर सरकार में राज्य का पर्याप्त विकास हो रहा है. मौके पर भाजपा नेता महेश मंडल, प्रीतम कुमार, राजीव कुमार, रोगा मियां, सजन ठाकुर, अंकेश सोरेन, मौजूद थे. मेहरमा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के पिरोजपुर विवाह भवन में रविवार को भाजपाइयों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 92वां जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया. बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदन साह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने वाजपेयी की तसवीर पर तिलक लगाकर उनके जन्मदिन को श्रद्धापूर्वक मनाया. वहीं प्रखंड महामंत्री शैलेंद्र सुमन ने बताया हमें अटल बिहारी वाजपेजी के मार्गदर्शन पर चलने की आवश्यकता है. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष बलराम कुशवाहा, संतोष सिंह, पुर्तिल झा, कुलदीप साह, विपिन सिंह, अमित कुमार आदि भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे.
ठाकुरगंगटी प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92 वां जन्मदिवस मनाया गया. मौके पर पप्पू चौबे, एतवारी साह, इंद्रजीत मंडल ने बताया कि वाजपेयी के आदर्श पर चलकर देश व राज्य को आगे बढ़ाया जा सकता है. जात-जमात से ऊपर उठकर वाजपेयी विकास की बात करते थे. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके ही नक्शेकदम पर चल रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola