महिला कॉलेज की छात्राओं ने त्रिकूट पर्वत का किया भ्रमण

Published at :26 Dec 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
महिला कॉलेज की छात्राओं ने त्रिकूट पर्वत का किया भ्रमण

गोड्डा : महिला कॉलेज वनस्पति विज्ञान बीएससी आॅनर्स पार्ट वन, टू तथा थ्री की छात्राएं त्रिकूट पर्व का भ्रमण कर लौट गयी है. विभागाध्यक्ष प्रो ललन कुमार झा ने बताया कि पर्वत पर विभिन्न प्रकार के पाये गये पौधे की जानकारी दी गयी. इस दौरान पर्वत के ऐतिहासिक महत्व से भी छात्राओं को रूबरू कराया […]

विज्ञापन

गोड्डा : महिला कॉलेज वनस्पति विज्ञान बीएससी आॅनर्स पार्ट वन, टू तथा थ्री की छात्राएं त्रिकूट पर्व का भ्रमण कर लौट गयी है. विभागाध्यक्ष प्रो ललन कुमार झा ने बताया कि पर्वत पर विभिन्न प्रकार के पाये गये पौधे की जानकारी दी गयी. इस दौरान पर्वत के ऐतिहासिक महत्व से भी छात्राओं को रूबरू कराया गया.

शिक्षकों ने छात्राओं को बताया कि विभिन्न परिस्थियों के अनुसार पर्वत अपने को कायम रखता है. जंतु की तरह पौधे भी जलवायु पर ही निर्भर है. पर्वत पर उगने वाले पोधों को उसके जलवायु के अनुरूप की बेहतर बढ़ने का मौका मिलता है. प्रो पूनम झा ने भी छात्राओं को पूरी जानकारी में बताया कि त्रिकुट पर्वत झारखंड में दूसरा सबसे बड़ा पर्वत है व डाॅ सुधि वत्स ने भी छात्राओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी. मौके पर काॅलेज प्राचार्या प्रो किरण चौधरी, प्रो ब्रजेश चौधरी समेत 46 छात्राएं मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola