13 नामजद सहित 50-60 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

मामला पुलिस पर पथराव का गोड्डा : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के कुशविल्ला गांव में लूट मामले के आरोपित मो कासिम को पकड़े गयी पुलिस पर किये गये पथराव मामले में गुरुवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस मामले में राजाभिट्ठा थाना प्रभारी विजय उरांव ने कहा कि कांड संख्या 30/16 किया […]
विज्ञापन
मामला पुलिस पर पथराव का
गोड्डा : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के कुशविल्ला गांव में लूट मामले के आरोपित मो कासिम को पकड़े गयी पुलिस पर किये गये पथराव मामले में गुरुवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस मामले में राजाभिट्ठा थाना प्रभारी विजय उरांव ने कहा कि कांड संख्या 30/16 किया है. लूटकांड के मुख्य आरोपित मो कासिम की दोनों पत्नियां सोनी बीवी व बेगम बीवी सहित कुल 12-13 नामजद और व 50-60 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपियों पर भादवि की धारा 307, 379, 353, 34 भादवि के तहत आरोप लगाया गया है. बता दें कि राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के कुशविल्ला निवासी मो कासिम को पुलिस गिरफ्तार करने गयी थी.
इसी बीच पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया और आरोपित को छुड़ा लिया. इस बीच आरोपित के परिजन व ग्रामीणों के साथ पुलिस की झड़प भी हुयी थी. महगामा एसडीपीओ आरके मित्रा, गोड्डा एसडीपीओ अभिषेक कुमार, इंस्पेक्टर गोपाल सिंह, अशोक कुमार गिरी, मुफस्सिल थाना प्रभारी राजेश कुमार, सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी जर्नादन सिंह सहित पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे थे.
बुधवार को ल्ूट मामले के आरोपित काे गिरफ्तार करने गयी थी पुलिस
लूट मामले में मुख्य अभियुक्त है मो कासिम
मो कासिम लूटकांड के कई मामले में मुख्य अभियुक्त है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाने में तकरीबन 10 से 12 मामले में वह आरोपित है. कई लूट को अंजाम दे चुका है. पुलिस ने कई बार कासिम को पकड़ने की कोशिश की. इसके पहले भी मुफस्सिल थाना की पुलिस कासिम को ही पकड़ने गयी थी. इस दौरान भी पुलिस पर हमले हुये थे. कासिम सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में हुई लूट का मुख्य आरोपित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




