गोड्डा में कांग्रेस ने मनायी बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती

Updated:
विज्ञापन
गोड्डा में कांग्रेस ने मनायी बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लिया संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति संकल्प

विज्ञापन

गोड्डा जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर सभी ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प भी लिया. जिलाध्यक्ष याहिया सिद्दीकी के नेतृत्व में बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और संगोष्ठी का आयोजन किया गया. श्री सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के संविधान और सामाजिक न्याय के विचार देश के हर नागरिक तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है. उन्होंने कहा कि देश उनके बनाये संविधान के बल पर प्रगति कर रहा है. कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़ा गया और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर सच्चिदानंद साह, अभय जायसवाल, सुशीला देवी, सोनी सिंह, सुमित कुमार बिट्टू, राजेश गाड़िया, कुश्तर हसनैन, सोहेब अहमद, इफ्तेखार रसाल, लक्ष्मी कुमारी, जुगनू अली, सुदर्शन कुमार, प्रियव्रत झा, सत्यम झा, रौशन विश्वकर्मा, मयंक वत्स सहित सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola