सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 14 Apr 2026 10:32 PM

विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद एक को किया गया गोड्डा रेफर

विज्ञापन

मेहरमा थाना क्षेत्र के बाराहाट मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान मेहरमा प्रखंड के सिंघाड़ी गांव निवासी जसीम अंसारी और नौशाद अंसारी के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जसीम और नौशाद एक ही बाइक पर सवार होकर बाराहाट से अपने गांव सिंघाड़ी की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी, जिससे दोनों युवक सड़क पर दूर तक घिसट गये और गंभीर चोटें आयीं. घटना की जानकारी मिलते ही एसआइ सुदील टोप्नो ने तुरंत घायलों को सीएचसी मेहरमा पहुंचाया. ऑन-ड्यूटी चिकित्सक सुशांत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. जसीम अंसारी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि नौशाद अंसारी का इलाज फिलहाल मेहरमा अस्पताल में जारी है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola