जेल में बंद सास-ससुर की नियमित जमानत खारिज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

दहेज नहीं देने पर बहू को तंग करने का आरोप गोड्डा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमाशंकर प्रसाद सिंह की अदालत ने जेल में बंद रविंद्र कांत झा एवं इंदु देवी की नियमित जमानत अरजी को खारिज कर दिया. दोनों महागामा में रहने वाले हैं तथा दोनों पर पुत्र राकेश के साथ मिलकर बहू […]
विज्ञापन
दहेज नहीं देने पर बहू को तंग करने का आरोप
गोड्डा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमाशंकर प्रसाद सिंह की अदालत ने जेल में बंद रविंद्र कांत झा एवं इंदु देवी की नियमित जमानत अरजी को खारिज कर दिया. दोनों महागामा में रहने वाले हैं तथा दोनों पर पुत्र राकेश के साथ मिलकर बहू ब्यूटी कुमारी की हत्या दहेज नहीं देने पर करने का आरोप है. मृतका ब्यूटी कुमारी के पिता विनय झा ने महगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ब्यूटी कुमारी की शादी 2014 में हुई थी.
मायके जाने के बाद ब्यूटी को उसके पति राकेश झा एवं उसके सास व ससुर दहेज लाने के लिये तंग करने लगे. 31 अक्तूबर को ब्यूटी के पति राकेश ने मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी की तबीयत खराब है. आप लोग फौरन आइए. 12 दिन में जब हम महगामा पहुंचा, तो पुत्री को मृत पाया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ब्यूटी के सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जले भेज दिया था. निम्न न्यायालय से जमानत खारिज होने के बाद दोनों ने सत्र न्यायालय में जमानत आवेदन दाखिल किया था. जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दी गयी.
बंधु तिर्की ने किया सरकार पर प्रहार, बचाव में उतरे प्रशांत कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




