पंचायतों में धान क्रय केंद्र खोलने की उठायी मांग

Published at :21 Dec 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायतों में धान क्रय केंद्र खोलने की उठायी मांग

किसान सभा ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा सीएनटी-एसपीटी में संशोधन वापस लेने की मांग कहा, मांगों पर अमल नहीं होने पर 8 जनवरी को करेंगे प्रदर्शन मेहरमा : मेहरमा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया. […]

विज्ञापन

किसान सभा ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना

नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
सीएनटी-एसपीटी में संशोधन वापस लेने की मांग
कहा, मांगों पर अमल नहीं होने पर 8 जनवरी को करेंगे प्रदर्शन
मेहरमा : मेहरमा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व किसान सभा के सचिव अशोक साह ने किया. उन्होंने बताया कि सात सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है. इसमें पंचायतों में धान क्रय केंद्र खोलने, किसानों को बोनस के साथ 16 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान लिए जाने, डोभा की अनियमितता की जांच करने, सभी परिवारों को पेंशन, राशन, किरासन मुहैया कराने की मांगें शामिल है.
अभी तक जहां-जहां भी जनवितरण प्रणाली की दुकान में मशीनों में गड़बड़ी हुई है. वहां सुधार करने. इंदिरा आवास में हो रही अनियमितता की जांच कराने, सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के नाम पर छेड़छाड़ को बंद करने की मांग रखी गयी है. श्री साह ने कहा कि मांगों को एक सप्ताह के अंदर पूरा नहीं होगा तो आठ जनवरी से किसान सभा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे. मौके पर रघुवीर मंडल, दशरथ मंडल, मो रसीद, हदीशा खातुन, मोसमात जानकी, मोसमात जानवी, भूपेंद्र साह, राधेश्याम तांती, दिनेश साह, मो सतार आदि उपस्थित थे.
धरना प्रदर्शन करते किसान सभा के सदस्य.फोटो। प्रभात खबर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola