सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन वापस लेने के लिए आदिवासी विधायक दें सामूहिक इस्तीफा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Dec 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड सत्याग्रह मोटरसाइकिल रैली पहुंची गोड्डा, जेडीपी अध्यक्ष सालखन ने कहा गोड्डा : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में मंगलवार को झारखंड दिशोम पार्टी की झारखंड सत्याग्रह मोटरसाइकिल रैली मंगलवार को गोड्डा पहुंची. रैली का नेतृत्व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू कर रहे थे. जत्था पाकुड़ का भ्रमण करने के बाद मंगलवार को गोड्डा […]
विज्ञापन
झारखंड सत्याग्रह मोटरसाइकिल रैली पहुंची गोड्डा, जेडीपी अध्यक्ष सालखन ने कहा
गोड्डा : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में मंगलवार को झारखंड दिशोम पार्टी की झारखंड सत्याग्रह मोटरसाइकिल रैली मंगलवार को गोड्डा पहुंची. रैली का नेतृत्व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू कर रहे थे. जत्था पाकुड़ का भ्रमण करने के बाद मंगलवार को गोड्डा पहुंची. यहां से रैली साहिबगंज के लिए निकलेगी.
सरकंडा चौक पर जत्थे का स्वागत आदिवासी युवकों ने किया. इस दौरान जेडीपी अध्यक्ष सालखन ने कहा कि झारखंड का गठन आदिवासियों के लिए किया गया था. सरकार ने संशोधन कर आदिवासियों को मारने का काम किया है. सरकार इस संशोधन से आदिवासियों की जमीन उद्योगपतियों के हाथों बेच रही है. कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट के बहाने पक्ष व विपक्ष की पार्टियां वर्ष 2019 के लिए अपना रास्ता तैयार कर रही है. पिछली सरकारों में भी इन्होंने यही काम किया था. विरोध में सब बोल रहे हैं. इसके समाधान के लिए कोई भी रास्ता नहीं बता रहा है. कहा कि राज्य में कुल 28 विधायक सीट आदिवासियों की है. यदि वे आदिवासियों की मांगों को लेकर गंभीर हैं तो उन्हे निश्चित रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दें. उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां इस विरोध के आग में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही हैं.
वहीं इस मामले के समाधान के लिए ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी को भंग करने की मांग की है. कहा कि ज्यादातर पार्टियां इस मामले में गुमराह कर रही है. मामले को लेकर पक्ष व विपक्ष के बीच नुरा कुश्ती चल रहा है. पूर्व सांसद सालखन ने कहा कि यह खींचातानी मुद्दा आधारित राजनीति नहीं बल्कि मुद्रा आधारित राजनीति का जरिया बन गया है. आये जत्थे को यहां के युवाओं ने माला पहनाकर स्वागत किया. जत्था प्रचार-प्रसार के लिए निकल गया.
जत्था में शामिल पूर्व सांसद सालखन मुर्मू व समर्थक. फोटो। प्रभात खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




