दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मंगलवार रात ही आरोपित को दबोचा पीड़िता का पुलिस ने कराया मेडिकल महिला वार्ड में पीड़िता का हो रहा इलाज गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित उमेश मंडल 45 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित […]
विज्ञापन
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मंगलवार रात ही आरोपित को दबोचा
पीड़िता का पुलिस ने कराया मेडिकल
महिला वार्ड में पीड़िता का हो रहा इलाज
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित उमेश मंडल 45 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित को रजपुरा गांव से गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रात में छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया. बुधवार को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच करा लिया है. हालांकि पीड़िता की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण सदर अस्पताल के महिला वार्ड में बच्ची का इलाज चल रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को परिजन खेत में बुआई कार्य के लिए गये थे.
घर में दो बच्ची थी. इसी दौरान आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. परिजनों का आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता की सात वर्ष की बहन के साथ साथ भी अश्लील हरकत किया है. इस पर बड़ी बहन घर के एक कमरे में जाकर कुंडी लगा लिया. बाद में आरोपित ने छोटी बहन को हवश का शिकार बनाया. बताया जाता है कि पिता परदेश में काम करते हैं. घर में दादा-दादी व मां हैं.
मंगलवार रात ही मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित उमेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता और परिजनों के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
– राजेश कुमार, थाना प्रभारी मुफस्सिल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




