पोड़ैयाहाट में आजादी-70 याद करो कुरबानी के समापन कार्यक्रम में डीसी ने कहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

छात्रों ने रंगारंग देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन माेहा इंकलाब से मिली आजादी की मंजिल : डीएसइ पूर्व विधायक व शिक्षक नेता ने भी किया कार्यक्रम को संबोधित सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत गोड्डा/ पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड के मध्य विद्यालय बालक परिसर में बुधवार को आजादी-70 याद करो कुर्बानी का […]
विज्ञापन
छात्रों ने रंगारंग देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन माेहा
इंकलाब से मिली आजादी की मंजिल : डीएसइ
पूर्व विधायक व शिक्षक नेता ने भी किया कार्यक्रम को संबोधित
सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत
गोड्डा/ पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड के मध्य विद्यालय बालक परिसर में बुधवार को आजादी-70 याद करो कुर्बानी का जिला स्तरीय कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया.इसका उदघाटन डीसी अरविंद कुमार, डीएसइ अशोक कुमार झा, पूर्व विधायक प्रशांत कुमार, शिक्षक संघ के प्रदेश महा सचिव चक्रधर यादव व एडीपीओ अनवर अली ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षा विभाग की ओर से बीइइओ कृष्णा दास, बाहाशांति मरांडी व मवि प्रधानाध्यापक गोपाल पाठक सराहनीय भूमिका निभाई.
डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चे जागरूक होंगे. बच्चों को देश का इतिहास जानना जरूरी है. इतिहास पढ़ना अच्छा है, लेकिन इतिहास बनाना उससे भी इच्छा है. बच्चों से कहा कि आप अभावग्रस्त हो सकते हैं, लेकिन पढ़ाई में कमजोरी कभी नहीं करना, हमेशा पढ़ाई के प्रति ध्यान देना है. कहा कि निजी कारणों से कभी किसी से मांगना नहीं, मांगने से पतन का कारण बनता है. मांगने की जगह देने का काम करें, तो आगे बढ़ेगें. याद करो कुर्बानी में बच्चों ने बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत किया है. वहीं, डीएसइ ने कहा कि आजादी के इतिहास को देखा नहीं, भोगा नहीं, लेकिन पढ़ा है. इंकलाब से ही आजादी की मंजिल बनी है. इतिहास काफी लंबा है. इसे कम समय में बता पाना मुश्किल है. आजादी के लिए बलिदान देने वालों को एक साथ नमन करता हूं. डीएसइ ने बच्चों को विद्यालय से जोड़े जाने का निर्देश शिक्षकों को दिया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव ने भी अपनी बातों को रखी.
34 आइटम की हुई प्रस्तुति : कार्यक्रम के दौरान कुल 34 आइटम को बच्चों की ओर से प्रस्तुत किया गया. इन कार्यक्रमों में मवि बालक के छात्रों ने सात शहीदों पर देश भक्ति गीत पर प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. सफल छात्रों को एडीपीओ अनवर अली, बीइइओ कृष्णा दास ने पुरस्कृत किया.
कार्यक्रम में डीसी अरविंद कुमार, डीएसइ, पूर्व विधायक व शिक्षक नेता.फोटो । प्रभात खबर
देश भक्ति पर केंद्रित रहा बच्चों का कार्यक्रम
समापन समारोह में मध्य विद्यालय बालक सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से एक से बढ़कर एक देश भक्ति कार्यक्रम को प्रस्तुत किया और दर्शकों की खूब तालिया बटोरीं. इस अवसर पर गोड्डा पूर्वी बीइइओ जया देवी, झाविमो के जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, मुकुंद दास, फादर जार्ज, प्रमुख जोसेफ बेसरा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष देवेंद्र सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




