मुखिया व पंचायत सेवक पर कार्रवाई की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीसी व एसडीओ को दिया आवेदन राशि निकासी के बाद समय पर नहीं बना डोभा सिमराकिता घाट के भंडारीडीह गांव का मामला महागामा : प्रखंड के सिमराकिता घाट भंडारीडीह में पूर्व में 50 हजार की राशि निकाल कर निर्धारित समय पर डोभा निर्माण नहीं कराये जाने का मामला तूल पकड़ लिया है. सोमवार […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीसी व एसडीओ को दिया आवेदन
राशि निकासी के बाद समय पर नहीं बना डोभा
सिमराकिता घाट के भंडारीडीह गांव का मामला
महागामा : प्रखंड के सिमराकिता घाट भंडारीडीह में पूर्व में 50 हजार की राशि निकाल कर निर्धारित समय पर डोभा निर्माण नहीं कराये जाने का मामला तूल पकड़ लिया है. सोमवार को ग्रामीणों ने डीसी व महागामा एसडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. बताया है कि प्रखंड क्षेत्र के पंचायतो में डोभा निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है. सभी डोभा निर्माण की जांच की मांग व घाट भंडारीडीह में डोभा निर्माण के मद में पूर्व मुखिया व पंचायत सेवक द्वारा राशि निकासी के मामले में कार्रवाई करने की गुहार ग्रामीणों ने डीसी व एसडीओ से लगायी है. आवेदन में अजय साह, अनिल साह, मोजम्म अली, रामदेव यादव मो हासिम, उपेंद्र रविदास आदि ग्रामीणों का हस्ताक्षर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




