अभिभावकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Published at :12 Aug 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
अभिभावकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

सड़क जाम से स्कूली बच्चों को होती है परेशानी बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक की मांग मेहरमा : गुरुवार को मेहरमा क्षेत्र के कई गांव के अभिभवकों द्वारा मेहरमा भगैया के जाम रहने के मामले को लेकर बीडीओ को एक ज्ञापन सौपा गया है. दिये गये आवेदन में अभिभावकों ने कहा कि मेहरमा भगैया […]

विज्ञापन

सड़क जाम से स्कूली बच्चों को होती है परेशानी

बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक की मांग
मेहरमा : गुरुवार को मेहरमा क्षेत्र के कई गांव के अभिभवकों द्वारा मेहरमा भगैया के जाम रहने के मामले को लेकर बीडीओ को एक ज्ञापन सौपा गया है. दिये गये आवेदन में अभिभावकों ने कहा कि मेहरमा भगैया मुख्य मार्ग के रोजाना जाम लगने से क्षेत्र के सैंकड़ों बच्चो को स्कूल आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
बड़े-बड़ी वाहनों के परिचालन होने पर वाहनो के खराब व आदि कारणों से सड़क जाम लगने से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. इस मामले में प्रखंड प्रसाशन व पुलिस प्रसाशन की ओर से कोई काईवाई नहीं किया जा रहा है. अभिभवकों ने बीडीओ से उचित कारवाई किये जाने की मांग की है. दौरान अभिभावक रूपेश कुमार, गुलजारी लाल, मो उष्माण, संतोष कुमार, शत्रुघन सिंह, हमीदा खातुन आदि थे.
इस बावत बीडीओ देवदास गुप्ता ने बताया कि अभिभावको की ओर से आवेदन दिया गया है.
मामले को लेकर एसडीओ को पत्र प्रेषित कर दिशा निर्देश मांगा जा रहा है. निर्देश मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
स्कूल के बरामदे पर पढ़ते हैं बच्चे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola