विधायक ने लुकलुकी हाई स्कूल के बच्चों के बीच बांटा पाठ्य सामग्री

Published at :15 Jul 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने लुकलुकी हाई स्कूल के बच्चों के बीच बांटा पाठ्य सामग्री

गोड्डा : गोड्डा सदर प्रखंड के राजकीय कृत श्रीनंदन यमुना स्मारक उच्च विद्यालय लुकलुकी में विधायक अमित कुमार ने पाठ्य सामग्री का वितरण किया. कक्षा नौ व दस के छात्र-छात्राओं को पुस्तक दी. इसके बाद विधायक ने बच्चों की समस्याएं सुनी और उसके निवारण करने का आश्वासन दिया. कहा कि बच्चों को अपनी पढ़ाई बेहतर […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा सदर प्रखंड के राजकीय कृत श्रीनंदन यमुना स्मारक उच्च विद्यालय लुकलुकी में विधायक अमित कुमार ने पाठ्य सामग्री का वितरण किया. कक्षा नौ व दस के छात्र-छात्राओं को पुस्तक दी. इसके बाद विधायक ने बच्चों की समस्याएं सुनी और उसके निवारण करने का आश्वासन दिया. कहा कि बच्चों को अपनी पढ़ाई बेहतर तरीके से करनी चाहिए. वहीं जिप अध्यक्ष बसंती देेवी ने भी बच्चों को बेहतर ढ़ंग से पढ़ने की सलाह दी.

इस अवसर पर छात्राओं में सरिता, शीलु, रीता, नीलू, नीतू, जुली कुमारी आदि स्वागत गान प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दौरान बसंती देवी तथा विधायक श्री मंडल ने सागवान तथा अशोक के पौधे लगाकर बच्चों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया. इस अवसर पर सुरेश चंद्र पूर्वे, मोहन राम, गोपाल साह, डाॅ वंशीधर मिश्रा तथा दिनेश बेसरा आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola