गेहूं के बोरे में दब कर डीलर जख्मी

गोड्डा : शहर के चपरासी मोहल्ले के मैना बिषहरी स्वयं सहायता समूह की डीलर उषा देवी पर गेहूं के बोरे में दब कर जख्मी हो गयी है. घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. वह रात में खाना खाकर सोने जा रही थी. उसी दौरान बोरा शरीर पर जा गिरा. छोटा […]
गोड्डा : शहर के चपरासी मोहल्ले के मैना बिषहरी स्वयं सहायता समूह की डीलर उषा देवी पर गेहूं के बोरे में दब कर जख्मी हो गयी है. घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. वह रात में खाना खाकर सोने जा रही थी. उसी दौरान बोरा शरीर पर जा गिरा. छोटा बेटा सावन ने बोरों को हटाया. मुहल्ले वासियों ने बताया कि डीलर का घर काफी जर्जर है. एक-दो कमरे में ही समूह का अनाज रख कर वितरण करती है. रात में उसी कमरे में सोना पड़ना होता है. उषा देवी ने बताया वे बीपीएल परिवार से आती हूं. इंदिरा आवास के लिए नगर पंचायत को आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




