युवक की मौत, रोड जाम

Published at :11 Jul 2016 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की मौत, रोड जाम

ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार नोनीहाट : नोनीहाट में रविवार की शाम सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना दुमका-भागलपुर पथ पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरंगपानी करेली मोड़ के पास शाम के करीब 4़ 30 बजे हुई. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत रासिमरिया पंचायत के […]

विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार

नोनीहाट : नोनीहाट में रविवार की शाम सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना दुमका-भागलपुर पथ पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरंगपानी करेली मोड़ के पास शाम के करीब 4़ 30 बजे हुई. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत रासिमरिया पंचायत के मटकरा गांव निवासी मरसिंह मुरमू के रूप में हुई है. इधर हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा.
मरसिंग मुरमू रविवार को शाम के वक्त साइकिल पर सवार होकर भागलपुर मार्ग की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसे ठोकर मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक ट्रक का चालक तेजी से भाग गया. इधर हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुमका-भागलपुर सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. दुमका-भागलुपर मार्ग पर हुए सड़क हादसे की सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को भंडारो गांव के सरदार गोविंद मुसुप ने दी.
हालांकि ग्रामीणों पुलिस के रवैये पर काफी आक्रोश जताया और दुमका-भागलपुर सड़क को करीब चार घंटे तक के लिए जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस नहीं पहुंची. तो रामगढ़ थाना पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गयी, लेकिन सूचना देने के तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जिससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola