मुखिया पति पर मामला दर्ज

गोड्डा : सदर प्रखंड के गोरसंडा पंचायत के मुखिया पति विष्णु सिंह पर मामला दर्ज किया गया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है. मामले को लेकर बताया गया कि गांव के डीलर विनोद कुमार भगत से केरोसिन व अनाज की वितरण पंजी को मुखिया पति विष्णु कुमार सिंह द्वारा […]
गोड्डा : सदर प्रखंड के गोरसंडा पंचायत के मुखिया पति विष्णु सिंह पर मामला दर्ज किया गया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है. मामले को लेकर बताया गया कि गांव के डीलर विनोद कुमार भगत से केरोसिन व अनाज की वितरण पंजी को मुखिया पति विष्णु कुमार सिंह द्वारा छीना गया था. इसको लेकर डीलर श्री भगत द्वारा मुफस्सिल थाने मे सरकारी पंजी को गायब करने का आवेदन दिया था. दिये गये आवेदन पर जांच पड़ताल के बाद ही मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना कांड संख्या 93/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




