भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई तेज

– इंतेखाब आलम – गोड्डा : अब वह दिन दूर नहीं जब गोड्डावासी रेल की सिटी की आवाज सुनेंगे. लंबे अंतराल के बाद यहां के लोगों का रेल का सपना पूरा होने वाला है. हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है. रेल लाइन के लिये भूमि अधिग्रहण को लेकर डीसी के […]
– इंतेखाब आलम –
गोड्डा : अब वह दिन दूर नहीं जब गोड्डावासी रेल की सिटी की आवाज सुनेंगे. लंबे अंतराल के बाद यहां के लोगों का रेल का सपना पूरा होने वाला है. हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है.
रेल लाइन के लिये भूमि अधिग्रहण को लेकर डीसी के रवि कुमार सक्रिय हो गये है. उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को भूमि अधिग्रहण को लेकर जमीन मालिकों नोटिस भेजा गया है. नोटिस का समय बीतते ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू किया जायेगा.
चार मौजा की जमीन का होगा अधिग्रहण
हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन के लिए दह मौजा की जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. इसमें से दो मौजा की जमीन दुमका उपायुक्त हर्ष मंगला के क्षेत्रधिकार व चार मौजा डीसी श्री कुमार के क्षेत्रधिकार में आता है.
गोड्डा के पैरडीह मौजा की जमीन दो पार्ट में, पैरडीह सीट नंबर एक में 8.186 एकड़ व पैरडीह सीट नंबर दो में 255 एकड़ जमीन क अधिग्रहण करना है. वहीं धर्मोडीह मौजा में 8.302 एकड़ व भटौधां मौजा में 0.413 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










