जन्म के बाद बच्चे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा कॉलेज मोड़ के पास ममता वाहन में हुआ प्रसव गोड्डा : गोड्डा सदर अस्पताल ले जाने से पूर्व ममता वाहन में प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गयी है. घटना गोड्डा कॉलेज मोड़ के पास हुई है. पोड़ैयाहाट के देवदांड़ के बोहा गांव की प्रसूता रीना देवी (20 वर्ष) प्रसव पीड़ा के बाद […]
विज्ञापन
गोड्डा कॉलेज मोड़ के पास ममता वाहन में हुआ प्रसव
गोड्डा : गोड्डा सदर अस्पताल ले जाने से पूर्व ममता वाहन में प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गयी है. घटना गोड्डा कॉलेज मोड़ के पास हुई है. पोड़ैयाहाट के देवदांड़ के बोहा गांव की प्रसूता रीना देवी (20 वर्ष) प्रसव पीड़ा के बाद परिजन अस्पताल ले जा रहे थे. प्रसूता के पति अर्जुन मिर्घा ने बताया कि 15 दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर निजी क्लिनिक में इलाज कराया था. मंगलवार सुबह तबीयत खराब होने पर सदर अस्पताल ले जा रहे थे. कॉलेज मोड़ से अस्पताल पहुंचने के दौरान ही शिशु ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने बताया कि प्रसूता का पहला प्रसव था. एक लड़की ने जन्म लिया था.
पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. बिटिया नहीं बच पायी. जच्चा की जान बच गयी. असुरक्षित प्रसव के कारण ही नवजात असमय काल के गाल में समा गया. बताया जाता है कि बोहा टू में सहिया नहीं है. इस कारण जब आंगनबाड़ी केंद्र बोहा टू की सेविका शीला देवी को जानकारी मिली तो उसने जच्चा व बच्चा की जान बचाने के खातिर अपने स्तर से पहल कर ममता वाहन से प्रसूता को सदर अस्पताल पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




