काठीजोरिया गांव के पास हुई टक्कर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jul 2016 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

धान लदा ट्रक पलटा, बाल बाल बचे लोग हंसडीहा : गोड्डा मुख्य मार्ग पर बारीडीह गांव के पास एक धान लदा ट्रक पलट गया. जिसमें कई लोग बाल बाल बच गये. धान लदा ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था और अचानक बारीडीह के पास अनियंत्रित हो गया और पलट गया़ हालांकि इस दुर्घटना […]
विज्ञापन
धान लदा ट्रक पलटा, बाल बाल बचे लोग
हंसडीहा : गोड्डा मुख्य मार्ग पर बारीडीह गांव के पास एक धान लदा ट्रक पलट गया. जिसमें कई लोग बाल बाल बच गये. धान लदा ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था और अचानक बारीडीह के पास अनियंत्रित हो गया और पलट गया़ हालांकि इस दुर्घटना में अगल बगल के कई घर और उसके लोग बाल बाल बच गये़ जबकि खलासी को आंशिक चोटे आयी. लेकिन चालक सुरक्षित रहा.
टल गयी बड़ी घटना
शिकारीपाड़ा में ही हुई दूसरी घटना में वहां के लोग बाल बाल बच गये. लेकिन चालक को आंशिक चोटे आयीं. यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, ट्रक घर में नहीं घुसा और एक बड़ी घटना टल गई. दुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क पर मोहुलपाहाड़ी के पास चिप्स लदा एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया. हादसे में घायल चालक की पहचान बैकटपुर शेखपुरा निवासी मनोज चौधरी के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार ट्रक (डब्ल्यूबी 23 बी 3406)सरसडंगाल की ओर से चिप्स लोड कर काफी तेज गति से दुमका की ओर जा रहा था. तभी शशिकांत हेंब्रम के घर के पास असंतुलित होकर पलट गया और उसके घर से कुछ ही दूरी पर ट्रक रह गया. घटनास्थल के पहले एक नाली है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क के किनारे नाली नही बनी होती तो, ट्रक घर मे घुस जाता और बड़ी घटना घट जाती. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौेके पर पहुंची और घायल चालक को मोहुलपाहाड़ी मसीही अस्पताल मे भर्ती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




