ग्रामीणों का विद्यालय में हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश . हरिपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक की मांग प्रदर्शन के बाद डीसी को दिया ज्ञापन गोड्डा : सदर प्रखंड के हरिपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सोमवार को शिक्षक की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक नहीं रहने से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो गया […]
विज्ञापन
आक्रोश . हरिपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक की मांग
प्रदर्शन के बाद डीसी को दिया ज्ञापन
गोड्डा : सदर प्रखंड के हरिपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सोमवार को शिक्षक की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक नहीं रहने से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो गया है. हंगामा के माध्यम से अपनी बातों को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया. वहीं स्कूल में प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों की ओर से मांगों का आवेदन उपायुक्त कार्यालय को दिया गया है.
ग्रामीणों ने बताया कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरिपुर में नौंवी व दशवीं कक्षा में पढ़ाने के लिए मात्र एक शिक्षक है. इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. शिक्षक नहीं रहने के कारण इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में बच्चों का परिणाम खराब हो गया है. बता दें हरिपुर विद्यालय में वर्ष 2015 में चार शिक्षकों का पदास्थापन किया गया. एक माह बाद ही तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कस्तूरबा विद्यालय गोड्डा में कर दी गयी. हिंदी शिक्षिका सोनी, अर्थशास्त्र शिक्षिक हेमलता मरांडी व साइंस शिक्षक विनोद कुमार पाल के हरिपुर स्कूल चले जाने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो गयी है. ग्रामीणों ने इन शिक्षकों को वापस पदास्थापन करने की मांग की है.
दो घंटी पढ़ाई कर कक्षा में बैठना पड़ता है : विद्यार्थी
विद्यालय के नौवीं व दशवीं कक्षा के छात्र चंदन कुमार रौशन कुमार, छात्रा नेहा कुमारी प्रीति कुमारी, रानी कुमारी आदि छात्रों ने कहा कि एक शिक्षक रहने से सभी विषयों की पढ़ाई नहीं हो रही है.
इस कारण दो घंटी की पढ़ाई के बाद पूरे समय तक स्कूल में बैकार बैठना पड़ता है. इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है.
एक शिक्षक के भरोसे 312 विद्यार्थियों की पढ़ाई
312 छात्र है नामांकित
स्कूल में नौवीं में 169 व दशवीं की कक्षा में 143 छात्र नामांकित हैं. 312 छात्रों की पढ़ाई मात्र एक समाजिक विज्ञान शिक्षक नुरूद्दीन अंसारी के भरोसे है. शिक्षकों की कमी के चलते वर्ष 2015-16 का रिजल्ट 45 प्रतिशत रहा. अब शिक्षकों की कमी से 2016-17 का भी मैट्रिक रिजल्ट खराब होने की संभावना है.
शिक्षक वापस करने की गुहार
ग्रामीणों की ओर से सोमवार को भी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को रद्द करने व हरिपुर स्कूल में पदास्थापित करने की गुहार ग्रामीणो की ओर से की गयी है. इस मांग का आवेदन उपायुक्त कार्यालय को दिया गया है. आवेदन देने वालों में संजय सिकदार, राजन मांझी, सुमित कुमार झा, ओम प्रकाश मुणी, भैरव राउत, अशोक झा, माणिक पासवान, मनीष कुमार आदि है.
विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
उत्क्रमित उच्च विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुड्डू कुमार राउत ने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया. श्री राउत ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक नहीं होने से कई विद्यार्थी फेल हो गये हैं. अभिभावक हमेशा बोलते रहते हैं. स्कूल का दायित्व भी बढ़ रहा है. समय का भाव है. इसलिए अध्यक्ष पद का इस्तीफा प्रभारी हेट मास्टर को सौंप दिये हैं.
नवनियुक्त चार शिक्षकों में से कस्तूरबा विद्यालय में तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी. शिक्षक नहीं रहने से ग्रामीणों की ओर दो घंटे तक हंगामा किया गया है. मामले को लेकर उच्च स्तरीय पदाधिकारी को पत्राचार किया जायेगा.
– उमाकांत पंजियारा, प्रभारी एचएम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




