सर्पदंश से महिला मूर्छित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

शनिवार की रात भवानी गांव में हुई घटना सदर अस्पताल में इलाज के बाद हालत स्थिर गोड्डा : ड़ैयाहाट थाना के देवदाड़ के डुल्लू भवानी गांव में घर में सोयी महिला मीना देवी (30) को करैत सांप ने डंस लिया है. घटना शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे की बतायी जाती है. परिजनों ने बताया […]
विज्ञापन
शनिवार की रात भवानी गांव में हुई घटना
सदर अस्पताल में इलाज के बाद हालत स्थिर
गोड्डा : ड़ैयाहाट थाना के देवदाड़ के डुल्लू भवानी गांव में घर में सोयी महिला मीना देवी (30) को करैत सांप ने डंस लिया है. घटना शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे की बतायी जाती है. परिजनों ने बताया कि खाना-खाने के बाद घर के सभी लोग सोने चले गये.
महिला भी अपने तीन बच्चों के साथ सोने गयी. इसी क्रम में करैत ने डंस लिया. रात के करीब डेढ़-दो बजे महिला को इलाज सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया.
ऑनड्यूटी तीन चिकित्सक डॉ जुनेद, डॉ मंटू टेकरीवाल व डॉ सीएल वैद्य ने महिला का इलाज गया. महिला को स्लाइन व दवा देने के बाद स्थिति में सुधार होना बताया जा रहा है. सदर अस्पताल में सास पार्वती देवी, ससुर मुणिलाल मिर्घा, मां यशोदा देवी व पिता संत लाल उसकी देखरेख कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




