एसपी से पुत्र के बरामदगी की गुहार

Published at :24 Jun 2016 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी से पुत्र के बरामदगी की गुहार

हत्या कर शव को छिपाये जाने की आशंका गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी संजय कुमार ठाकुर ने पुत्र भारकादित कुमार ठाकुर को बरामद करने की गुहार पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगायी है. आवेदन में बताया है कि उनसे पुत्र की हत्या कर शव को अन्यत्र छिपा देने की आशंका जाहिर […]

विज्ञापन

हत्या कर शव को छिपाये जाने की आशंका

गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी संजय कुमार ठाकुर ने पुत्र भारकादित कुमार ठाकुर को बरामद करने की गुहार पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगायी है. आवेदन में बताया है कि उनसे पुत्र की हत्या कर शव को अन्यत्र छिपा देने की आशंका जाहिर की है. संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि उसका पुत्र सरकंडा मुहल्ले में रहकर पढ़ रहा था. इसी दौरान नौ जून को गांव से गोड्डा आने के क्रम में लापता हो गया
. उनकी साइकिल डुमरी टोला जंगल के पास फेंकी मिली थी. आवेदन में श्री ठाकुर ने गांव के ही नारायण भगत, श्याम सुंदर ठाकुर, महेश ठाकुर, बसंत ठाकुर, चक्रधर ठाकुर, हलधर ठाकुर पर पुत्र की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है. इनलोगों पर 6-7 माह पहले ही जान से मार देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. कानूनी कार्रवाई करते हुये आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola