मृतक परिजनों को मिला दस हजार का मुआवजा

Published at :21 Jun 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
मृतक  परिजनों को मिला दस हजार का मुआवजा

गोड्डा : ड़ैयाहाट विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत बिजली मिस्त्री भृगु महतो की मौत के बाद परिजनों को 10 हजार का मुआवजा विभाग की ओर से दिया गया है. बता दें के भृगु पोड़ैयाहाट के परसोती गांव के पास मरम्मत का काम कर रहा था. इसी दौरान करंट प्रवाहित होने से वह चपेट में आ […]

विज्ञापन

गोड्डा : ड़ैयाहाट विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत बिजली मिस्त्री भृगु महतो की मौत के बाद परिजनों को 10 हजार का मुआवजा विभाग की ओर से दिया गया है. बता दें के भृगु पोड़ैयाहाट के परसोती गांव के पास मरम्मत का काम कर रहा था. इसी दौरान करंट प्रवाहित होने से वह चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुनबट्टा पंचायत के बरमसिया गांव का रहने वाला था. उसकी मौत के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग की थी. तत्काल आर्थिक सहायता के तौर पर दस हजार की राशि दी गयी है. वहीं झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड की ओर से पांच लाख रुपये मुआवजा भी दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola