जमीन पर उलटा सरकते दिखाया हैरतअंगेज स्टंट

गोड्डा : विवार देर शाम महिला काॅलेज के इंडोर स्टेडियम में एस्टर ड्रामा के मेगा शो का आयोजन किया गया. इसमें डांस इंडिया डांस सीजन पांच के प्रतिभागी मो. तौसिक आलम हैरतअंगेज स्टंट दिखा कर लोगों को दातों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया. करीब 20 फीट की उंचाई से रीबन के सहारे उलटा […]
गोड्डा : विवार देर शाम महिला काॅलेज के इंडोर स्टेडियम में एस्टर ड्रामा के मेगा शो का आयोजन किया गया. इसमें डांस इंडिया डांस सीजन पांच के प्रतिभागी मो. तौसिक आलम हैरतअंगेज स्टंट दिखा कर लोगों को दातों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया. करीब 20 फीट की उंचाई से रीबन के सहारे उलटा जमीन पर सरक कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी.
सप्ताह भर से चले आ रहे ड्रामा के करीब तीन घंटे तक चले मेगा शो को मुंबई के कलाकारों ने यादगार बना दिया. मो तौसिक के साथ आये कोरियोग्राफर सूरज भार्गव व आकाश सिंह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया. इससे पूर्व मेगा शो का उद्घाटन एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा, ज्ञान स्थली स्कूल के निदेशक समीर दुबे, लोक मंच के सचिव सर्वजीत झा,भाजपा नेता प्रेमनंदन मंडल व खेल संघ सचिव सुरजीत झा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




