गया में भीषण आग से तबाही, 1000 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों की मेहनत बर्बाद

Updated:
विज्ञापन
gaya fire news

गेहूं की खेत में लगी भीषण आग

Bihar News: गया जिले के डिहुरी गांव में भीषण आग लगने से करीब 1000 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. इस घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश है और वे मुआवजे व जांच की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar News: गया जिले में किसानों की मेहनत एक दर्दनाक हादसे में जलकर राख हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और किसान गहरे सदमे में हैं. जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र के डिहुरी गांव में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरे खेत इसकी चपेट में आ गए.

इस भीषण अग्निकांड में करीब 1000 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई. सैकड़ों किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों में खत्म हो गई, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

आग लगने की वजह पर विवाद

स्थानीय किसानों का कहना है कि आग की शुरुआत पास के गांव में गेहूं के अवशेष यानी पराली जलाने से हुई. तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलती गई और डिहुरी गांव के खेतों तक पहुंच गई. कुछ ग्रामीणों ने इसे लापरवाही बताया है, जबकि कुछ लोग इसे जानबूझकर की गई घटना भी मान रहे हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ग्रामीणों की कोशिशें नाकाम

घटना के बाद ग्रामीण और किसान आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की तीव्रता बहुत अधिक थी. पर्याप्त संसाधन न होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका और पूरी फसल जलकर खत्म हो गई.

किसानों में गुस्सा और नाराजगी

इस घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी अब तक कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है.

मुआवजे और जांच की मांग

पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो. साथ ही जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, उन्हें तुरंत मुआवजा दिया जाए ताकि वे इस नुकसान से उबर सकें.

भविष्य के लिए सुरक्षा की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत यूं ही आग की भेंट न चढ़े, इसके लिए कड़े नियम और निगरानी जरूरी है.

(गया से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट)

Also Read: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर सोनपुर में बनेगा हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन