गया-पटना रूट की 10 मेमू ट्रेनें 7 सितंबर को रद्द, सफर से पहले जरूर देख लें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

सहयोग के लिए लाइन में खड़े यात्री | Prabhat Khabar Network

गया-पटना रेलखंड पर पुल के पास बढ़े जलस्तर के कारण रेल परिचालन बाधित हो गया है. सुरक्षा कारणों से 7 सितंबर को 10 मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इससे दैनिक यात्रियों, खासकर नौकरीपेशा और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

Gaya Patna MEMU Trains Cancelled : गया-पटना रेलखंड पर पुल संख्या-21 के पास बढ़े जलस्तर ने रेल परिचालन पर सीधी असर पड़ गया है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने चार सितंबर की रात 8:10 बजे से पुनपुन-पटना के बीच डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन रोक रखा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सात सितंबर को गया से पटना और पटना से गया के बीच चलने वाली कई मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा. एक साथ 10 ट्रेनों के रद्द रहने से नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के लिए रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है.

सात सितंबर को रद्द की गईं 10 मेमू ट्रेनों का विवरण

गया से पटना जाने वाली गाड़ी संख्या 63242, 63244, 63248, 63250 और 63256 मेमू का परिचालन सात सितंबर को रद्द रहेगा. वहीं पटना से गया आने वाली गाड़ी संख्या 63245, 63247, 63251 और 63253 मेमू भी नहीं चलेगी. इसके अलावा पटना-रघुनाथपुर मेमू गाड़ी संख्या 63274 का परिचालन भी रद्द किया गया है.

नौकरी और पढ़ाई करने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

गया से पटना, पुनपुन, जहानाबाद, मखदुमपुर, बेलागंज, चाकंद समेत आसपास के क्षेत्रों में नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के लिए बड़ी संख्या में लोग मेमू ट्रेनों से रोजाना सफर करते हैं.

ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन, बस या निजी वाहन का सहारा लेना पड़ सकता है. इससे सफर में अतिरिक्त समय और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं.

सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह

दैनिक यात्रियों के लिए खासतौर पर सुबह के समय ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी होगा. जिन यात्रियों की नियमित यात्रा रद्द मेमू ट्रेनों से होती है.

उन्हें सफर से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गयी है. रेलवे की ओर से सात सितंबर के लिए जिन ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है, उनके यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए.

रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची

अचानक स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक यात्रा की योजना पहले से बनाना बेहतर होगा. 7 सितंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 63242 गया-पटना मेमू, 63244 गया-पटना मेमू, 63248 गया-पटना मेमू, 63250 गया-पटना मेमू, 63256 गया-पटना मेमू, 63245 पटना-गया मेमू, 63247 पटना-गया मेमू, 63251 पटना-गया मेमू, 63253 पटना-गया मेमू और 63274 पटना-रघुनाथपुर मेमू शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन