चरित्रवान के साथ आत्मनिर्भर बनें महिलाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

सत्संग प्रवचन के तीसरे दिन त्रिभुवन जी महाराज ने कहा प्रवचन के दौरान नारी शक्ति को जगाने का किया काम घरेलू हिंसा रोकने के लिए सबल बने महिलाएं गोड्डा : मेला मैदान में भागवत प्रचार समिति के ओर से आयोजित सत्संग प्रवचन में प्रवचनकर्ता त्रिभुवन जी महाराज ने चरित्र निर्माण पर बल दिया. श्रद्धालुओं के […]
विज्ञापन
सत्संग प्रवचन के तीसरे दिन त्रिभुवन जी महाराज ने कहा
प्रवचन के दौरान नारी शक्ति को जगाने का किया काम
घरेलू हिंसा रोकने के लिए सबल बने महिलाएं
गोड्डा : मेला मैदान में भागवत प्रचार समिति के ओर से आयोजित सत्संग प्रवचन में प्रवचनकर्ता त्रिभुवन जी महाराज ने चरित्र निर्माण पर बल दिया. श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन पाठ करते हुए त्रिभुवन जी ने बताया कि महिला व पुरुष को चरित्रवान होना चाहिए. चरित्र इनसान के लिए अत्यंत जरूरी है.महिलाओं को भी चरित्रवान बनने तथा परिवार के प्रति जिम्मेवार बनने का उपदेश दिया. बताया कि आज कल महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं.
इसके लिए महिलाएं भी कम जिम्मेवार नहीं है. अब महिलाएं पहले की तरह नहीं है. महिलाएं आज कल घर के कामकाज में कम रुचि रखती है. बच्चों के प्रति कम जबावदेह होती है. इसको लेकर आये दिन घरेलू हिंसा होती है.इस पर रोकथाम के लिए महिलाओं को सबल बनने तथा कम से कम चरित्रवान बनने पर जोर दिया. मौके पर प्रचार समिति के सभी सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




