गोड्डा विधायक को धमकी मामले में दो हिरासत में

गोड्डा : गोड्डा विधायक अमित मंडल को फोन पर बम से उठाने की धमकी मामले में गोड्डा पुलिस ने काॅल ड्रेस के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त दोनों लोगों से पूछताछ में धमकी देने मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस […]
गोड्डा : गोड्डा विधायक अमित मंडल को फोन पर बम से उठाने की धमकी मामले में गोड्डा पुलिस ने काॅल ड्रेस के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त दोनों लोगों से पूछताछ में धमकी देने मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं.
पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के पास पहुंचने का प्रयास कर रही है. वहीं इस मामले में पुलिस ने कुछ भी खुलासा करने से इनकार किया है. पुलिस ने कहा कि अभी कॉल डीटेल लिया जा रहा है. बता दें कि 15 जून को विधायक को मोबाइल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




