महिला के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jun 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

गुरुवार शाम असनबनी मुहल्ले की है घटना घर में घुस मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप गोड्डा : नगर थाना के असनबनी मुहल्ले में बीते शाम हुई मारपीट में 22 वर्षीय महिला सलमा रूखसार घायल हो गयी है. महिला के सिर में चोटें आयी है. इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया […]
विज्ञापन
गुरुवार शाम असनबनी मुहल्ले की है घटना
घर में घुस मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
गोड्डा : नगर थाना के असनबनी मुहल्ले में बीते शाम हुई मारपीट में 22 वर्षीय महिला सलमा रूखसार घायल हो गयी है. महिला के सिर में चोटें आयी है. इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मामले को लेकर नगर थाना में महिला का फर्द ब्यान दर्ज किया गया है.
इसमें घायल महिला (पति मो ईदरीश अंसारी) ने बताया कि उनके साथ गुरुवार की देर शाम रोजा का नमाज पढ़ने के दौरान पांच लोग घर में घुस मारपीट की. बचाने आये छोटू अंसारी की पत्नी के साथ भी मारपीट की. इस दौरान 12 हजार रुपये जबरन गोदरेज से निकाल कर फरार होने की जानकारी दी. कुल पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




