एक आरोपित पकड़ाया, गया जेल

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलौना गांव में बम कांड के मामले में 18 दिन बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एक आरोपित जजमेंट यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपित चिलौना गांव का ही रहने वाला है. यह जानकारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार व इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने दी. उन्होंने बताया कि […]
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलौना गांव में बम कांड के मामले में 18 दिन बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एक आरोपित जजमेंट यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपित चिलौना गांव का ही रहने वाला है. यह जानकारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार व इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने दी. उन्होंने बताया कि प्रदीप साह के फर्द ब्यान पर कांड संख्या 72/16 दर्ज कराया गया है. श्री राय ने बताया कि इस मामले में और भी लोग संलिप्त हैं.
उसकी तलाश पुलिस कर रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. बताया :बमकांड में पुलिस को सफलता को मिल चुकी है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा. बताया कि पूछताछ में जजमेंट ने इस मामले में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. बता दें 18 दिन पहले चिलौना में बम फटने से छह वर्षीय आयुष, अंजु कुमारी व पूजा कुमारी की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




