तीन दिन तक देंगे धरना

Published at :15 Jan 2014 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन तक देंगे धरना

पारा शिक्षकों ने तीन सूत्री मांगों के समर्थन में दिया धरना महगामा : महगामा बीआरसी भवन परिसर में सैकड़ों पारा शिक्षकों ने तीन सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन मंत्री शम्स नैय्यर द्वारा की गयी. महगामा में बकाये मानदेय का भुगतान करने, मानदेय बढ़ोतरी करने एवं टेट प्रमाण पत्र शिक्षकों […]

विज्ञापन

पारा शिक्षकों ने तीन सूत्री मांगों के समर्थन में दिया धरना

महगामा : महगामा बीआरसी भवन परिसर में सैकड़ों पारा शिक्षकों ने तीन सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन मंत्री शम्स नैय्यर द्वारा की गयी.

महगामा में बकाये मानदेय का भुगतान करने, मानदेय बढ़ोतरी करने एवं टेट प्रमाण पत्र शिक्षकों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.

बीइइओ को ठहराया दोषी

पारा शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को सीधे तौर पर दोषी ठहराते हुए कहा कि बीइइओ की लापरवाही से शिक्षकों को तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है.

17 जनवरी तक देंगे धरना

मांगों के समर्थन में पारा टीचर 17 जनवरी तक मांगों के समर्थन में धरना देंगे. मांगों की प्रति उपायुक्त एवं सूबे के सचिव को सौंप दी गयी है. मौके पर सचिव नसीमुल हक, अध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा व गुड्डू आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola