मरहबा का नारा किया बुलंद

Published at :15 Jan 2014 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
मरहबा का नारा किया बुलंद

शान से निकला सुन्नी मुसलमानों का मोम्मदिया जुलूस गोड्डा : मुहम्मद साहब की जयंती पर इर्द-उल-मिलाद के मौके पर मंगलवार को शहर के मुसलिम समुदाय के लोगों ने विशाल जुलूस निकाला. इसमें करीब 11 हजार लोग शामिल थे. इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल कर क्षेत्र का भ्रमण […]

विज्ञापन

शान से निकला सुन्नी मुसलमानों का मोम्मदिया जुलूस

गोड्डा : मुहम्मद साहब की जयंती पर इर्द-उल-मिलाद के मौके पर मंगलवार को शहर के मुसलिम समुदाय के लोगों ने विशाल जुलूस निकाला. इसमें करीब 11 हजार लोग शामिल थे.

इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल कर क्षेत्र का भ्रमण किया. जुलूस गोड्डा के विभिन्न स्थानों से निकाली गयी. मुख्य तौर पर फसिया डगाल मुहल्ले के ईदगाह मसजिद व मदीना मसजिद, रौशनबाग मुहल्ला के युवाओं की ओर से जामा मसजिद, चपरासी मुहल्ला गुलाम-ए-मुस्तफा की ओर से लोगों पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए. तकरीबन 11 हजार से अधिक लोगों ने जुलूस में हाथों में झंडा लिये शिरकत की और नारे लगाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola