20 दिन बाद मिला सुभाष का शव

Published at :14 Jan 2014 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
20 दिन बाद मिला सुभाष का शव

24 दिसंबर को किया गया था अगवा बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के श्रीपुर बाजार निवासी सुभाष साह उर्फ मुन्ना का शव पुलिस ने अपहरण के 20 बाद सोमवार को ढूंढ़ निकाला. अपहृत सुभाष को जिंदा व मुर्दा ढूंढ़ निकालने के लिये पुलिस ने एक टीम गठित की थी. इसमें बोआरीजोर थाना प्रभारी उमाकांत कुमार […]

विज्ञापन

24 दिसंबर को किया गया था अगवा

बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के श्रीपुर बाजार निवासी सुभाष साह उर्फ मुन्ना का शव पुलिस ने अपहरण के 20 बाद सोमवार को ढूंढ़ निकाला. अपहृत सुभाष को जिंदा व मुर्दा ढूंढ़ निकालने के लिये पुलिस ने एक टीम गठित की थी.

इसमें बोआरीजोर थाना प्रभारी उमाकांत कुमार के साथ ललमटिया थाना प्रभारी संजय मालवीय, इंस्पेक्टर श्याम नारायण सिंह सहित सात पुलिस जवान थे. यह टीम 20 दिनों से निरंतर छापेमारी कर रही थी.

इस क्रम में सोमवार को बोआरीजोर थाना के कंगनियां पहाड़ के नीचे बहने वाले बरसाती नाला में सुभाष का शव मिला. शव अधजला था. इसकी पहचान परिजनों से करायी गयी. थाना प्रभारी श्री कुमार ने कहा कि अपराधियों ने हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिये शव को जला दिया.

बता दें कि एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर इंस्पेक्टर श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में बनी गुप्त टीम में शामिल संजय मालवीय आदि शामिल थे. इस टीम की निशान देही पर सुभाष का शव नाला से बरामद किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola