जनता को ठगने के लिए बना महागंठबंधन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2016 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गोड्डा में की सभा, कहा गोड्डा : गोड्डा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को दो सभाएं की. सिकटिया मैदान व परसपानी में श्री मुंडा ने विपक्ष पर तीर चलाते हुए कहा कि राज्य तथा गोड्डा उपचुनाव में बना महागंठबंधन केवल […]
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गोड्डा में की सभा, कहा
गोड्डा : गोड्डा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को दो सभाएं की. सिकटिया मैदान व परसपानी में श्री मुंडा ने विपक्ष पर तीर चलाते हुए कहा कि राज्य तथा गोड्डा उपचुनाव में बना महागंठबंधन केवल जनता को ठगने का काम कर रही है. नयी-नयी बात कह कर वोटरों को बरगलाने का काम करने वाले महागठबंधन से होशियार रहने की जरूरत है.
विकास के नाम पर मांगा वोट: लोगों को संबोधित करते हुए कहा श्री मुंडा ने कहा कि गोड्डा के अधूरे विकास कार्य को पूरा करने के लिए भाजपा को वोट दें. भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो विकास कर सकती है. गांव का विकास होगा तभी देश का विकास होगा. पानी, बिजली, रोजगार से लेकर सभी आधारभूत संरचना के पूरा होने के लिए गोड्डा सीट का जीतना आवश्यक है. भाजपा के हाथ को मजबूत करने के लिए जनता को फिर एक बार अपनी हाथ खोलनी होगी. दिवंगत विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत सारे योजनाओं को शुरू किया. मगर पूरा होने से पूर्व ही छोड़ कर चले गये. जो काम जहां था बस वहीं पर रुका है.
गोड्डा सीट भाजपा की थी और रहेगी : मुर्मू
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने कहा कि गोड्डा की सीट भाजपा की थी और हमेशा भाजपा की रहेगी. गोड्डा की जनता भाजपा को जीता कर राज्य सरकार के हाथ को मजबूत करने का काम करेगी. वहीं भाजपा नेता गामा सिंह ने कहा कि राज्य का विकास हर हाल में भाजपा के दम पर है. निर्णय क्षेत्र की जनता को लेना है. दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री रामारमण झा ने किया. कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता चक्रधर यादव, दिवाकर यादव, पे्रम झा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




