पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद व बाटुल झा ने भी मांगा वोट

Published at :12 May 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद व बाटुल झा ने भी मांगा वोट

गोड्डा : स्थानीय कचहरी परिसर में पूर्व सांसद सह भाजपा के नेता अभयकांत प्रसाद व पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने जनसंपर्क किया. यहां अधिवक्ताओं से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की. श्री प्रसाद ने पत्रकारों से कहा कि गोड्डा उप चुनाव में भाजपा की जीत होगी. भाजपा सरकार ने देश व […]

विज्ञापन

गोड्डा : स्थानीय कचहरी परिसर में पूर्व सांसद सह भाजपा के नेता अभयकांत प्रसाद व पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने जनसंपर्क किया. यहां अधिवक्ताओं से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की. श्री प्रसाद ने पत्रकारों से कहा कि गोड्डा उप चुनाव में भाजपा की जीत होगी. भाजपा सरकार ने देश व राज्य के विकास के लिये हर स्तर पर काम कर रही है.

इस दौरान सत्यानंद झा बाटुल ने भी भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि राज्य सरकार के कार्य से भाजपा को जनता वोट दे रही है. इस अवसर पर अधिवक्ता देवेंद्र पांडेय, भानू प्रकाश दुबे, पांडये मुरलीधर, देवेंद्र सिंह, मनोज ठाकुर, शशि पांडेय, प्रह्लाद साह, प्रीतेश सिन्हा, सुजीत दुबे, राजकुमार घोष आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola