राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनी किरण

Published at :17 Apr 2016 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनी किरण

गोड्डा : शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में महिला सेल की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ राजद के प्रदेश अध्यक्ष पूनम झा उर्फ गुड्डी झा ने की. श्रीमती झा ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के रूप में हिलावै गांव की किरण कुमारी को मनोनीत किया गया है. […]

विज्ञापन

गोड्डा : शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में महिला सेल की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ राजद के प्रदेश अध्यक्ष पूनम झा उर्फ गुड्डी झा ने की. श्रीमती झा ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के रूप में हिलावै गांव की किरण कुमारी को मनोनीत किया गया है.

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किरण कुमारी को सभी प्रखंडों में संगठन बनाने और पार्टी की मजबूती की बातों पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती झा द्वारा बल दिया गया. इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष धनंजय महतो, नकुल मंडल, ज्ञानदेव मंडल, मो नसीम, मो मासूम, मो सादाब, मो जिसान, प्रकाश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष किरण कुमारी ने कहा कि राजद पार्टी ने जिस उम्मीद से महिला सेल के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है. कहा कि पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola