अपहृता बरामद, 164 के तहत बयान दर्ज

Published at :17 Apr 2016 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृता बरामद, 164 के तहत बयान दर्ज

हनवारा से भगायी गयी लड़की को कोर्ट में किया पेश घर से अपनी मर्जी से सुभाष के साथ जाने की कही बात हनवारा में दर्ज था कांड 11/16 गोड्डा : हनवारा थाना अंतर्गत भगायी गयी अपहृता को पुलिस ने बरामद कर शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय में अपहृता का बयान 164 सीआरपीसी के […]

विज्ञापन

हनवारा से भगायी गयी लड़की को कोर्ट में किया पेश

घर से अपनी मर्जी से सुभाष के साथ जाने की कही बात
हनवारा में दर्ज था कांड 11/16
गोड्डा : हनवारा थाना अंतर्गत भगायी गयी अपहृता को पुलिस ने बरामद कर शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय में अपहृता का बयान 164 सीआरपीसी के तहत दर्ज किया गया. अपने बयान में अपहृता ने बताया कि वह अपने मर्जी से घर से सुभाष साह के साथ निकली थी. दोनों ने भागलपुर में शादी की तथा मुंबई में जाकर रहने लगे. अभी वह अपने पति के घर से आयी है तथा पति के साथ ही रहना चाहती है.
मालूम हो कि अपहृता के पिता ने हनवारा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री को सुभाष साह द्वारा भगाने का आरोप लगाया था. 30.06.16 को दर्ज हनवारा थाना कांड संख्या 11/16 के अनुसार अपहृता बालिग है तथा वह अपने पति के साथ रहने की बात न्यायालय को बतायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola