बिजली की चपेट में आने से हाइवा जला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

चिप्स उतारने के दौरान डाला से तार में हुआ स्पार्क हाइवा का तीन जोड़ा पहिया जला, चालक ने बचायी जान हाइवा मालिक को डेढ़ से दो लाख का नुकसान गोड्डा : 11 केवीए तार की चपेट में आने से हाइवा का तीन जोड़ा पहिया जल गया. शॉट सर्किट होने से हादसा हुआ. हालांकि चालक की […]
विज्ञापन
चिप्स उतारने के दौरान डाला से तार में हुआ स्पार्क
हाइवा का तीन जोड़ा पहिया जला, चालक ने बचायी जान
हाइवा मालिक को डेढ़ से दो लाख का नुकसान
गोड्डा : 11 केवीए तार की चपेट में आने से हाइवा का तीन जोड़ा पहिया जल गया. शॉट सर्किट होने से हादसा हुआ. हालांकि चालक की जान बाल बाल बच गयी. घटना गुरुवार की सुबह की है. हाइवा ट्रक का मालिक नरसिंह साह बताये जा रहे हैं . मिली जानकारी के अनुसार हाइवा पर चिप्स लदा था. शहर के गंगटा मुहल्ले में भवन निर्माण कार्य को लेकर चिप्स उतारा जा रहा था. इसी बीच हाइवा का डाला 11 केवीए तार की चपेट में आ गया.
शॉट सर्किट होने से चालक ने वाहन से कूदकर हंगामा किया तथा पहिये को पानी से बुझाया गया. नगर थाना की पुलिस को भी मामले की जानकारी मिली. एएसआइ शीतल पासवान द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की गयी. हाइवा मालिक को तकरीबन डेढ़़ से दो लाख का नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




