नमन. जिले में धूमधाम से मनायी गयी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प बाबा साहेब के आदर्श को अपनाने का दिया संदेश युवा विकास मंच ने किया माल्यार्पण बाबा साहेब की जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर युवा विकास मंच की ओर से माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. केंद्रीय अध्यक्ष नितिन कात्यायन ने […]
विज्ञापन
बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
बाबा साहेब के आदर्श को अपनाने का दिया संदेश
युवा विकास मंच ने किया माल्यार्पण
बाबा साहेब की जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर युवा विकास मंच की ओर से माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. केंद्रीय अध्यक्ष नितिन कात्यायन ने कहा कि देश में उंच नीच और जात पात की बुराईयों के खिलाफ बाबा साहेब ने जीवन भर संघर्ष किया. मौके पर अमित आनंद, जुगनू अली, राघव मिश्रा,गंणेश झा, निशांत कश्यप, सौरभ चौधरी आदि उपस्थित थे.
आप ने वर्ल्ड नॉलेज डे के रूप में मनायी जयंती
पुराने डीआरडीए में प्रतिमा स्थल पर आप के तत्वावधान में युवाओं द्वारा बाबा साहेब पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया. आप संस्थापक सदस्य रंजीत कुमार ने नेतृत्व में युवाओं द्वारा बारी बारी से पुष्प अर्पित किया गया. रंजीत ने बताया कि बाबा साहेब का जन्म दिवस वर्ल्ड नॉलेज डे के रूप में मनाया गया है.
रंजीत द्वारा देर तक बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला गया. मौके पर प्रदीप कुमार दास, अमित प्रियदर्शी, फिरदोश आलम, यमुना भंडारी, पुरेंद्र अनुराग, शहनबाज, गंगाराम दास, राकेश, राहुल, आदित्य,पंकज, मुन्ना, संतोष, सुमन उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




