धमसांय में महिला को पीटकर किया घायल, हालत गंभीर

Published at :11 Apr 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
धमसांय में महिला को पीटकर किया घायल, हालत गंभीर

गोड्डा : पथरगामा थाना क्षेत्र के धमसांय गांव में वृद्ध महिला को पीटकर घायल कर दिया गया है. महिला का नाम सावित्री देवी बताया जाता है. महिला गंभीर रूप से घायल है व सदर अस्पताल में भरती है. उसका दायां पैर टूट गया है. पुलिस को दिये गये फर्द बयान मे बताया है कि गांव […]

विज्ञापन

गोड्डा : पथरगामा थाना क्षेत्र के धमसांय गांव में वृद्ध महिला को पीटकर घायल कर दिया गया है. महिला का नाम सावित्री देवी बताया जाता है. महिला गंभीर रूप से घायल है व सदर अस्पताल में भरती है. उसका दायां पैर टूट गया है. पुलिस को दिये गये फर्द बयान मे बताया है कि गांव के कैलाश कुमार भगत,संदीप कुमार भगत,व अन्य दो द्वारा लाठी व डंडा से प्रहार कर मारपीट की. मामला सुबह की है.

वृद्ध महिला अपने घर में झाड़ू लगा रही थी. इसी बीच आरोपियों द्वारा जबरन घर में घुसकर मारपीट की गयी.महिला ने बताया कि आरोपियों द्वारा डायन कहकर पिटायी कर दी गयी है.आसपास जुटे लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola