तीन घंटे में किया उदभेदन स्टाफ ही निकला चोर

Published at :04 Jan 2014 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
तीन घंटे में किया उदभेदन  स्टाफ ही निकला चोर

गोड्डा: शहर के मुख्य बाजार में गुरुवार की रात बहू रानी नामक कपड़ा दुकान में 2.50 लाख की साड़ी की चोरी मामले का उदभेदन गोड्डा नगर पुलिस ने घटना के तीन घंटे बाद कर ली. साथ ही चोरी में गया सामान बरामद कर लिया है. इस घटना में संलिप्त चोर दुकान में काम करने वाला […]

विज्ञापन

गोड्डा: शहर के मुख्य बाजार में गुरुवार की रात बहू रानी नामक कपड़ा दुकान में 2.50 लाख की साड़ी की चोरी मामले का उदभेदन गोड्डा नगर पुलिस ने घटना के तीन घंटे बाद कर ली. साथ ही चोरी में गया सामान बरामद कर लिया है. इस घटना में संलिप्त चोर दुकान में काम करने वाला स्टाफ ही निकला.

क्या है मामला
गुरुवार की रात बहूरानी नामक कपड़े की दुकान में ढाई लाख के साड़ी चोरी कर ली गयी थी. इस मामले को लेकर कपड़ा व्यवसायी संजीव कु मार साह ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी.

रामपुर व महावीर टोला से साड़ी बरामद
नगर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर ने साड़ी घर में छुपा रखा गया था. पुलिस ने छापेमारी कर रामपुर व महावीर टोला से साड़ी बरामद की. चोर सुनील पूर्वेव योगेंद्र महतो को पकड़ कर थाना लाया गया है. थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि महज तीन घंटे में ही नगर पुलिस ने मामले की तह तक पहुंच कर चोर को पकड़ लिया है. चोर सुनील कुमार बहूरानी वस्त्रलय का स्टाफ है. साथ ही योगेंद्र महतो को साथ लेकर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस की टेक्निकल सेल ने दिखाया कमाल
अभियुक्त को उठाने के बाद पुलिस की टेक्निकल सेल ने मोबाइल नंबर को खंगालने के बाद आरोपित पर पुलिस का शक बढ़ता चला गया. देर रात तक बातचीत का डीटेल निकालने के बाद ही पुिलस मामले की तह तक पहुंची और चोर को पकड़ने में सफलता मिली. छापेमारी में नगर थाना प्रभारी श्री सिंह, एएसआइ अशोक सिंह, अरविंद सिंह सहित मोबाइल टाइगर के जवान थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola