बनियाडीह में बासा में लगी आग, महिला झुलसी

ठाकुरगंगटी: प्रखंड के बनियाडीह गांव में अगजनी में तीन घर जल कर राख हो गया. इसमें एक गाय व बछड़ा जल गया. इसके अलावा एक महिला झुलस गयी. मवेशी को ठंड से राहत पहुंचाने के लिये श्रीकांत मंडल ने गोहाल में अलाव की व्यवस्था की गयी थी. इससे गोहाल में आग लग गयी. हवा के […]
ठाकुरगंगटी: प्रखंड के बनियाडीह गांव में अगजनी में तीन घर जल कर राख हो गया. इसमें एक गाय व बछड़ा जल गया. इसके अलावा एक महिला झुलस गयी. मवेशी को ठंड से राहत पहुंचाने के लिये श्रीकांत मंडल ने गोहाल में अलाव की व्यवस्था की गयी थी. इससे गोहाल में आग लग गयी. हवा के कारण आग ने तेजी पकड़ ली. देखते ही देखते आग ने मंजु देवी व छत्तीस यादव के घर का भी लपेटे में ले लिया. इस घटना में सबसे ज्यादा नुकसान श्रीकांत मंडल को हुआ. उसका एक गाय जलकर मर गयी.
वहीं तीन बछड़ा भी झुलस गया. साथ ही मवेशी को बचाने मे उषा देवी भी झुलस गयी. श्री मंडल अत्यंत गरीब हैं. इस आपदा से वह तबाह हो गया. उसके पास पत्नी के इलाज के लिये पैसे तक नहीं है. ग्रामीण विजय यादव, बीरबल यादव, राजेश पंजियारा ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग बुझाने की सभी तरकीब असफल साबित हुए.
पीड़ित की ली सुधि
जानकारी मिलने पर अंचल निरीक्षक विनय कुमार ठाकुर ने घटना का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










